गाजीपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सचिव मंडल सदस्य विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बहरियाबाद थाना क्षेत्र के नादेपुर गांव में 14 फरवरी को हुई मारपीट की घटना को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गांव निवासी पूनम देवी पत्नी धनंजय, सुनीता देवी पत्नी प्रसाद तथा बुजुर्ग महिला लीलावती पत्नी पलकधारी के साथ जमीन विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष द्वारा घर पर चढ़कर मारपीट की गई। आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान वीरेंद्र कुमार गौतम, राम अवध मास्टर, पीड़ित पूनम देवी, सुनीता देवी, लीलावती देवी, सुरेंद्र राम सहित अन्य लोग उपस्थित
नादेपुर कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, माकपा ने डीएम-एसपी को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन
Recent Comments
on Hello world!
