Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogराजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वारंटी को किया...

राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वारंटी को किया गिरफ्तार.

संवाददाता शिवम पटेल

राजगढ़,मिर्जापुर।
जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के क्रम में पुलिस ने एक वांछित हिस्ट्रीशीटर वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को थाना राजगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सक्रियता दिखाते हुए थाना क्षेत्र के ही निवासी एक शातिर अपराधी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मिथलेश उर्फ मुन्ना पुत्र लवकुश, निवासी भीटी, थाना राजगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मिथलेश उर्फ मुन्ना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और लंबे समय से वारंटी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाए जाने से जनपद के शातिर तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना राजगढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments