समाचार भारत – बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्ज़ापुर: शारदीय नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि की पावन रात्रि में विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन हेतु उमड़े श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विंध्य माउंटेन एडवेंचर ट्रस्ट, मिर्ज़ापुर द्वारा एक विशाल प्रसाद वितरण एवं जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। अष्टभुजा तिराहा, विंध्याचल पर आयोजित यह महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम सायं 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक अनवरत रूप से संचालित हुआ।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी द्वारा मां विंध्यवासिनी का ध्यान कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक व सामाजिक सेवा के साथ-साथ युवाओं में एडवेंचर व साहसिक खेल के प्रति अलख जगाने वाला विंध्य माउंटेन एडवेंचर ट्रस्ट लगातार जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
सुरेश कुमार बिंद के नेतृत्व में रातभर जुटी रही युवाओं की टीम
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक व मुख्य संयोजक सुरेश कुमार बिंद की अहम एवं मुख्य भूमिका रही। शनि कुमार के कुशल मार्गदर्शन व कुशल प्रबंधन के कारण शाम से लेकर देर रात 12 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं के बीच सुव्यवस्थित ढंग से महाप्रसाद का वितरण किया गया। आनंद मौर्य एवं उनकी समर्पित टीम ने अष्टभुजा तिराहे पर आने-जाने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से प्रसाद वितरित किया।
वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं टीम मेंबर्स की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक विजय यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे और पूरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य एवं स्वयंसेवक पूरे मनोयोग से सेवा में डटे रहे, जिनमें मुख्य रूप से सुरेश कुमार बिंद (मुख्य आयोजक/संयोजक) विजय यादव (वरिष्ठ मार्गदर्शक ) शनि, अंकित,राहुल,मंगलेश,आनंद,कृष्णा,विशाल,आलोक,सुधांशु,अमन दीप , अक्षय आदि सम्मिलित रहे।
रात्रि 12 बजे तक चले इस छह घंटे के निरंतर सेवा अभियान की स्थानीय नागरिकों तथा दूर-दराज से आए दर्शनार्थियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
