दिलदारनगर (गाजीपुर)।
जनपद गाजीपुर में सार्वजनिक परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीटेट परीक्षा के दौरान जालसाजी करते हुए एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 07 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के पर्यवेक्षण में थाना दिलदारनगर पुलिस द्वारा न्यू शाह फैज पब्लिक स्कूल, दिलदारनगर में आयोजित CTET-FEB-2026 परीक्षा केंद्र पर सघन निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या 12 में एक परीक्षार्थी को परीक्षा के दौरान जालसाजी करते हुए पकड़ा गया। केंद्र पर तैनात अधिकारियों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल व जालसाजी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई से परीक्षा केंद्रों पर मौजूद परीक्षार्थियों और अभिभावकों में पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।
सीटेट परीक्षा में जालसाजी का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
