Friday, March 6, 2026
HomeBlogसड़क हादसे में मारे गए दो सगे भाइयों के परिजनों से मिले...

सड़क हादसे में मारे गए दो सगे भाइयों के परिजनों से मिले सांसद अफजाल अंसारी, आर्थिक मदद का दिया आश्वासन

लल्लन सिंह यादव संवाददाता
बिरनो (गाजीपुर)।
बिरनो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर विद्यापति गांव में रविवार को सांसद अफजाल अंसारी पहुंचे और सड़क हादसे में मारे गए दो सगे भाइयों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
बताते चलें कि बीते दिनों महाराष्ट्र के रत्नागिरी जनपद अंतर्गत सालू स्मार्ट बाजार के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद कंपनी मालिक द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के पश्चात एंबुलेंस से दोनों शव गांव भेजवाए गए। बीते बुधवार की सुबह जैसे ही एंबुलेंस गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरा माहौल गमगीन हो उठा। उसी दिन गाजीपुर श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर रविवार को सांसद अफजाल अंसारी मृतकों के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और सरकार से हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, जिला पंचायत सदस्य पारस नाथ सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष उर्फ गुड्डू यादव, ग्राम प्रधान राजेंद्र उर्फ पप्पू यादव, उमाशंकर यादव, अशोक यादव, जग्गू यादव, मंगरू यादव, नरभू यादव, मंगला यादव, सुनील यादव, गुड्डू यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments