Friday, March 6, 2026
HomeBlogबजट चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन, लोगों से संवादलघु उद्योग व घरेलू...

बजट चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन, लोगों से संवादलघु उद्योग व घरेलू उत्पादों को नई उड़ान देगा बजट 2026 — कृष्णबिहारी राय

गाज़ीपुर।
जखनिया विधानसभा क्षेत्र के ज़खनिया गोविन्द पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा बजट चौपाल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट है।
कृष्णबिहारी राय ने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण, सीमाओं की सुरक्षा और व्यापारियों को नए उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करने वाला है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों और घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देकर यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करता है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उद्योगों के विस्तार एवं व्यापार को सुगम बनाने के लिए विभिन्न कॉरिडोरों का निर्माण किया जा रहा है। कैंसर की दवाओं के सस्ते होने, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर व ग्रीन एनर्जी को आमजन तक कम लागत में उपलब्ध कराने जैसे प्रावधान आम जनता के लिए राहतकारी हैं।लोगों से संवाद में सोने चांदी, महंगी दवा, कपड़ा, बेरोजगारी, सहित जी वीबी रामजी योजनाओं से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी बताए।
मुख्य अतिथि ने बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि—
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किया गया है, जिससे सड़क, रेल और हाईवे के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
देश की सुरक्षा के लिए ₹7.85 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है।
ग्रामीण विकास और योजनाओं के लिए ₹2.73 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है, जिससे गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगी।
व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि विश्व के 195 देशों में भारत का बजट पांचवें स्थान पर होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में जहां यूपीए सरकार के समय बजट 16 लाख करोड़ था, वहीं आज यह बढ़कर 53 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मजबूती प्रदान करता है।
कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मुराहू राजभर, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, राजेश सोनकर, आलोक पंकज तिवारी एवं लाल जी गोंड़ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर व्यापारियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में व्यापारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू, अशोक चौहान, धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, प्रशांत सिंह, पंकज सिंहा, दयाशंकर सिंह, राम रतन कुशवाहा, नंदू गुप्ता, विनय सिंह, सुनील सिंह, दशरथ चौहान, सदानंद राम, रमाकांत राम, उमेश वर्मा, मुकेश वर्मा, दीपक गुप्ता, अजय सिंह, अरविंद चौहान, सिक्की अंसारी, बंटी अंसारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख व्यवसायी अशोक जायसवाल ने की, जबकि संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments