रमेश प्रसाद सोनी ब्यूरो चीफ
गाज़ीपुर।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा द्वारा गुरुवार को पुलिस लाइंस परिसर में नवनिर्मित मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स/इंडोर स्टेडियम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक खेल परिसर पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।
उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में
दो बैडमिंटन कोर्ट,
टेबल टेनिस कोर्ट,
कैरम बोर्ड
सहित उच्च गुणवत्ता के खेल उपकरण स्थापित किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त स्टेडियम में सीटिंग चेयर, फायर अलार्म सिस्टम, पावर बैकअप, चेंजिंग रूम, स्टोर रूम, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे खिलाड़ी सुविधाजनक वातावरण में खेल गतिविधियों का आनंद ले सकें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अपनी व्यस्त और तनावपूर्ण ड्यूटी से समय निकालकर नियमित रूप से खेलकूद में भाग लें, ताकि वे शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। उन्होंने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा भी विकसित करते हैं।
यह खेल परिसर पुलिस बल को तनावमुक्त रखने, फिटनेस बढ़ाने और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जो निश्चित रूप से पुलिस परिवार के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइंस, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस लाइंस परिसर में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स/इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन, पुलिस कर्मियों को मिलेगा फिटनेस और मनोरंजनर
Recent Comments
on Hello world!
