Friday, March 6, 2026
HomeBlogनंदगंज में शुरू हुई 16+1 सीटर लग्ज़री अर्बनिया बस सेवा, समृद्धि टूर...

नंदगंज में शुरू हुई 16+1 सीटर लग्ज़री अर्बनिया बस सेवा, समृद्धि टूर एंड ट्रैवेल बना लोगों की पहली पसंद


आबिद शमीम
नंदगंज (गाज़ीपुर)। क्षेत्रवासियों की यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नंदगंज में समृद्धि टूर एंड ट्रैवेल द्वारा 16+1 सीटर लग्ज़री अर्बनिया बस सेवा की शुरुआत की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अब लोगों को चारधाम यात्रा, पिकनिक स्पॉट अथवा लंबी दूरी की यात्राओं के लिए बाहर के शहरों से बस बुक कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
समृद्धि टूर एंड ट्रैवेल के प्रोप्राइटर रविन्द्र जायसवाल उर्फ गुड्डू ने बताया कि जिले में अब तक इस तरह की लग्ज़री अर्बनिया बस उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण यात्रियों को अन्य जिलों से बस मंगानी पड़ती थी। लोगों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए समृद्धि टूर एंड ट्रैवेल की नींव रखी गई, ताकि स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त लग्ज़री बस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने बताया कि 16+1 सीटर लग्ज़री अर्बनिया बस में आरामदायक सीटों के साथ सुरक्षित और सुखद यात्रा की सुविधा है, जो लंबी दूरी के सफर के लिए काफी उपयुक्त है। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे दूर की यात्रा के लिए एक भरोसेमंद और बेहतर माध्यम बताया है।
लग्ज़री बस बुकिंग के लिए इच्छुक लोग समृद्धि टूर एंड ट्रैवेल से मोबाइल नंबर 8416841000 व 94158040840 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments