शैलेंद्र यादव/ चंदन वर्मा संवाददाता
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। जखनिया विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य प्रथम के भावी प्रत्याशी व समाजसेवी निजामुद्दीन सिद्दीकी द्वारा शिक्षा प्रोत्साहन अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को कॉपी और पेन वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना रहा।
इस दौरान निजामुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि “पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ेंगे और देश की तरक्की होगी। कई बच्चे कॉपी-पेन जैसी मूलभूत सामग्री के अभाव में मायूस हो जाते हैं। हमारा छोटा सा प्रयास है कि बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया जाए।” उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य करीब 35 हजार बच्चों तक कॉपी और पेन पहुंचाने का है।
अभियान के तहत देवा गांव के तीन परिषदीय विद्यालयों सहित बिथरिया, धर्मागतपुर, खुटहा और अन्य विद्यालयों में भी बच्चों को कॉपी-पेन और डायरी वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पढ़ाई में मन लगाकर आगे बढ़ने का संकल्प जताया।
कार्यक्रम के दौरान गुड्डू विश्वकर्मा, इजहार अहमद, सत्येंद्र यादव, प्रकाश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


