Thursday, November 19, 2026
HomeBlogपुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ लोगों को किया गिरफ्तार

संवाददाता मुहम्मद ईशा नियाजी

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधरी और टिसौरी गांव में पुलिस ने की निरोधात्मक कार्रवाई

जमानियां (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बधरी और टिसौरी गांव के कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की।

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी संभावित विवाद अथवा अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें संबंधित न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, बधरी गांव निवासी मनोज बिंद, रोशन कुमार, आकाश, सोनू बिंद, अजय कुमार एवं प्रिंस कुमार तथा टिसौरी गांव निवासी मुख्तार अंसारी और मेराज अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्त संदेश गया है। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments