अमित चौबे जिला संवाददाता
मऊ। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मस्थान पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया। मिठाई की दुकान चलाने वाले एक दबंग ने ठेला लगाकर रोज़ी-रोटी कमाने वाले गरीब व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने बिना किसी विवाद के अचानक ठेला लगाने वाले व्यक्ति पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि पीड़ित के सिर से खून बहने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल को बचाया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल की पहचान सुनील मधेशिया पुत्र भोला मधेशिया, निवासी ग्राम खुरहट, थाना रानीपुर के रूप में हुई है। सुनील ब्रह्मस्थान पर ठेला लगाकर खाने-पीने का सामान बेचता है और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता है
