Home उत्तर प्रदेश सरकार अनिल वर्मा सपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत, कहार समाज व अधिवक्ताओं...

अनिल वर्मा सपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत, कहार समाज व अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

0
2

अशोक सिंह संवाददाता

मेंहनगर (आजमगढ़)। तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा को समाजवादी पार्टी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए जाने पर कहार समाज और स्थानीय अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

​मेंहनगर तहसील परिसर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने अनिल वर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं कहार समाज के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।

​कार्यक्रम के दौरान कहार समाज के वरिष्ठ सामाजिक नेता आर.के. राम, गौतम प्रसाद वर्मा, अरविंद वर्मा, महेंद्र प्रसाद प्रधान, सुरेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश कश्यप, शिवम कश्यप और उमेश वर्मा समेत अन्य प्रमुख लोगों ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के प्रति आभार जताया। इसके साथ ही नेताओं ने कहार समाज सहित अन्य 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति (SC) में शामिल करने की पुरानी मांग दोहराई। नेताओं ने विश्वास जताया कि राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस मांग को अवश्य पूरा करेंगे।

​बधाई देने वाले अधिवक्ताओं में मुख्य रूप से रामनिवास यादव, अशोक यादव, महेंद्र केसरवानी, दूधनाथ चौधरी, बंसराज, विनोद सिंह, रामजन्म सिंह और श्याम बिहारी पासवान शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here