Thursday, September 24, 2026
Homeबड़ी खबरआयुर्वेद दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए...

आयुर्वेद दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए किया जागरूक

चहनिया। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य को इंसुलिन का पौधा भेंट किया।

रैली खंडवारी देवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर चहनिया कस्बा होते हुए आसपास के गांवों तक पहुंची। छात्र-छात्राओं और आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा आयुर्वेद के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पपौरा की चिकित्साधिकारी डॉ. नीतू सिंह, सेवखर कला के चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश कुमार, शहीद गांव के फार्मासिस्ट अजय कुमार सिंह, पपौरा की फार्मासिस्ट माया उपाध्याय और मारूफपुर के फार्मासिस्ट रामानंद उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि आयुर्वेद में प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की परंपरा रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी आयुर्वेदिक औषधि या घरेलू उपचार को अपनाने से पहले आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह लेने की अपील की।

डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक होने के साथ ही इसके बारे में सही जानकारी हासिल करने की जरूरत है।

इस दौरान सुशील पाण्डेय, सुनील सिंह, उपेंद्र नाथ, कमलेश सिंह, अफजल, वंश नारायण गौतम, विनय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments