Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारसेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों में बांटे फल

सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों में बांटे फल

समाचार भारत राहुल राय संवाददाता

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा की पूर्व प्रत्याशी पूनम सरोज ने किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और सेवा गतिविधि के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया।

पूनम सरोज ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए बेहतर स्वास्थ्य सबसे जरूरी है। जरूरतमंदों की मदद करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। सेवा और सहयोग की भावना से समाज में आपसी संवेदना और मजबूती बढ़ती है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा करना मानवीय संवेदना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती करीब एक दर्जन मरीजों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरित किए। साथ ही मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार के बारे में जानकारी ली गई।

इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. फैयाज अहमद, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमेश सरोज, लालजी वर्मा, त्रिभुवन प्रसाद, जनार्दन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, डॉ. संतोष यादव, डॉ. उत्तम, विनय कुमार, रितिक सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, अंकित सरोज, आशीष चौधरी, मुन्ना सिंह, नंदलाल सोनकर सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments