Friday, September 4, 2026
Homepolice newsकर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग के लिए अखिलेश कुमार मिश्र को एसपी ने...

कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग के लिए अखिलेश कुमार मिश्र को एसपी ने उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ

सोनभद्र ।पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए थाना कोन के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा ने प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र को यह पदक प्रदान किया। अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। सोनभद्र जिले में प्रभारी निरीक्षक स्तर पर यह सम्मान अखिलेश कुमार मिश्र को प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण, कार्यकुशलता और पुलिस सेवा में दिए गए योगदान का प्रमाण है। सम्मान मिलने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अखिलेश कुमार मिश्र को बधाई दी। थाना कोन की पुलिस टीम में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला यह सम्मान अखिलेश कुमार मिश्र के साथ-साथ थाना कोन की पूरी टीम के लिए गौरव का विषय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments