Friday, September 4, 2026
Homeghazipurहर घर तिरंगा" अभियान: जखनिया में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य तिरंगा...

हर घर तिरंगा” अभियान: जखनिया में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

​जखनिया (गाजीपुर):
मंगलवार की सुबह जखनिया क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भूडकुड़ा स्थित श्री महंथ रामाश्रम दास पीजी कॉलेज और राम बरन दास इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा और दिलों में देशप्रेम का जज्बा लिए युवाओं ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर मार्च किया।
​कमान अधिकारी के निर्देश पर हुआ आयोजन
​92 बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुभव राज के आदेश और प्राचार्य बृजेश जायसवाल के निर्देशन में यह यात्रा निकाली गई। कमान अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश का भविष्य हैं और ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्र प्रेम व सेवा भाव को मजबूत करते हैं। उनके विशेष आदेश पर यह तिरंगा यात्रा आगामी 15 अगस्त तक प्रतिदिन निकाली जाएगी।
​अनुशासन और नारों से गूंजा माहौल
​यात्रा का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) प्रदीप राय और लेफ्टिनेंट नरेंद्र कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से किया। कैडेट्स द्वारा लगाए गए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
​बटालियन से पहुंचे हवलदार संजीव और ड्रिल इंस्ट्रक्टर मनोहर लाल के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने अत्यंत अनुशासित तरीके से मार्च पास्ट किया।
​शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़ाया उत्साह
​इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रो. सत्यप्रकाश सिंह, प्रो. शिवानंद पांडेय, प्रो. प्रकाश चन्द्र पटेल, डॉ. राजेश केशरी, डॉ. धनंजय उपाध्याय, डॉ. विजय बहादुर यादव, डॉ. संतोष मिश्र, डॉ. सर्वेश्वर सिंह, डॉ. संतोष यादव, डॉ. धर्मेंद्र मौर्य, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. सौरभ मौर्य, डॉ. संध्या गुप्ता, डॉ. सर्वानंद सिंह सहित समस्त महाविद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत कर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments