समाचार भारत मो० शाहनावाज़ मंडल प्रभारी
संभल विधानसभा के अंतर्गत आज तृतीय दिवस सिरसी मंडल में ग्राम भवानी पुर से प्रारंभ हुई। यात्रा ग्राम फत्तेहपुर, टांडा से निकल कर विभिन्न ग्रामों से होते हुए ग्राम हाफिज पुर, ग्राम गढ़ी, से सिरसी शिव मंदिर पर समापन हुआ। यात्रा का जगह जगह मंदिरों पर पूजन कर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया यात्रा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, भीष्म शर्मा, डाक्टर नरेंद्र सिंह, शिल्पी गुप्ता, देवेंद्र सिंह, राजबहादुर पासी, अविनेश चौधरी, शोभित,श्रवण कुमार, संजय शर्मा, उमंग अग्रवाल, रिफिल चौधरी संजय कुमार, सरदार सिंह, रूप सिंह पासी आदि उपस्थित रहे।
