Friday, September 4, 2026
Homepolice newsरिश्ते हुए तार तार :15 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला...

रिश्ते हुए तार तार :15 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को एक महिला ने थाना घोरावल में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उसके पति ने दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना घोरावल में मुकदमा संख्या 130/2026 धारा 64(2) (एफ), 65(1) बीएनएस तथा 5एन/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मुक्खा मोड़ तिराहा, घोरावल के पास से अभियुक्त रामविलास पुत्र कल्लू निवासी ग्राम मूर्तिया, थाना घोरावल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 40 वर्ष है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल मनोज कुमार एवं कांस्टेबल गंगाचरण शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments