Sunday, July 19, 2026
Homepolice newsकानून व्यवस्था सुदृढीकरण हेतु SP का 05 ऊप निरीक्षकों का स्थानांतरण /...

कानून व्यवस्था सुदृढीकरण हेतु SP का 05 ऊप निरीक्षकों का स्थानांतरण / नई तैनाती

समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 05 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उ0नि0 अमित कुमार – चौकी प्रभारी कस्बा राबर्ट्सगंज से चौकी प्रभारी कस्बा दुद्धी नियुक्त।
उ0नि0 विष्णुप्रभा सिंह- चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा से चौकी प्रभारी कस्बा राबर्ट्सगंज नियुक्त।
उ0नि0 सुनील कुमार – थाना घोरावल से चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा नियुक्त।
उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद यादव- थाना राबर्ट्सगंज से चौकी प्रभारी सुअरसोत नियुक्त।
उ0नि0 सन्तोष कुमार सिंह – थाना अनपरा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना बभनी नियुक्त।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं। जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रशासनिक फेरबदल से फील्ड स्तर पर पुलिसिंग और अधिक गतिशील व प्रभावी होगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments