संवाददाता लल्लन सिंह यादव
गाज़ीपुर बिरनो थाना क्षेत्र में एक युवती के प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बिहार के छपरा जिले के कोमना गांव निवासी ईशा गिरी पुत्री हरीश गिरी की मुलाकात मुंबई में राहुल चौहान पुत्र रामलाल चौहान से हुई थी। वहीं दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया।
जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने माता-पिता से दूरी बनाकर राहुल चौहान के साथ रहने की इच्छा जताई। किसी बात को लेकर परेशान युवती मरदह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह के आवास पहुंची, जहां उसने अपनी पूरी आपबीती बताई।
मामले की जानकारी मिलने पर प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने युवक के पिता को बुलाकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर युवती की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखने की बात कही। पुलिस ने युवक के परिजनों से कहा कि युवती को घर में सम्मानपूर्वक रखें तथा उसके भोजन और रहने की उचित व्यवस्था करें।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोमना जिला छपरा बिहार की रहने वाली ईशा गिरी जो मुंबई में रहकर कॉल सेंटर में नौकरी करती है वहीं बगल में रहने वाले राहुल चौहान से उसका प्रेम प्रसंग स्थापित हो गया बीते कुछ दिन पहले राहुल चौहान ने युवती से संबंध समाप्त कर लिया और उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया. जिससे परेशान होकर युवती ईशा गिरी मुंबई से गाजीपुर जिले के अरखपुर अपने प्रेमी के गांव पहुंची और उससे विवाह करने की जिद कर बैठी। इस दौरान राहुल चौहान के पिता रामलाल चौहान ने बताया कि उन्हें इन दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि दोनों आपस में सहमत हैं तो मैं विवाह करने को तैयार हूं। वास्तव में हम दोनों पति पत्नी को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बिरनो शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाने को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। 112 नंबर पुलिस जानकारी हो और थाने बुलाया हो इस बाबत मुझे कोई जानकारी नहीं है।


