संवाददाता सुनील यादव





सादात/प्यारेपुर (गाजीपुर)।
शिक्षा क्षेत्र सादात के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हेमवंत कुमार के प्रथम आगमन पर 14 मई, दिन वृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात के सभागार में स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने बुके भेंट कर तथा माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हेमवंत कुमार ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न करना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए शिक्षकों को पूरी लगन एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा, ताकि शासन की योजनाओं और शैक्षिक कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सके।
उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, जूनियर हाईस्कूल अध्यक्ष-श्री संजय कुमार कश्यप,ब्लॉक मंत्री श्री यशवंत प्रसाद, एआरपी सुधीर यादव, नोडल एआरपी रविन्द्र प्रताप, एआरपी अजय सोनकर,एआरपी रमेश राय, अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव,सुभाष यादव, इरशाद आलम,संतोष यादव, मनोज कुमार सिंह, विश्वासमणि सिंह, विरेन्द्र मिश्रा, मुकुल चौबे, घनश्याम यादव, सत्यपाल यादव,सतीशचंद यादव, महेंद्र राम,राजेश कुमार,संजय यादव,सुमन चौहान,राजन गुप्ता सहित अनेक शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा। उपस्थित शिक्षकों ने नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र सादात को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया, संचालन डॉ राजेश यादव ने किया।
