The ramesh
दुल्लहपुर, गाजीपुर: शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, जलालाबाद के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।
मेधावी छात्रा दीक्षा यादव (87.00%) ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके साथ ही अंजलि सिंह, अभिनेष यादव, एंजेल यादव, आकाश जायसवाल और कशिश राव ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त कर शीर्ष सूची में अपनी जगह बनाई।
प्रबंध निदेश बृजेश कुशवाहा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा— “यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत और हमारे शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रबंधक सूरज मौर्य, प्रिंसिपल राम प्रताप मौर्य ने सभी विद्यार्थियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सफलता की उड़ान: मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के सितारों ने लहराया परचम!
Recent Comments
on Hello world!
