Monday, May 25, 2026
Homeghazipurबरेका सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के प्रशिक्षण शिविर का आगाज़

बरेका सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड के प्रशिक्षण शिविर का आगाज़

संजना वर्मा
वाराणसी/श्रीनगर (बडगाम)
बनारस रेल इंजन कारखाना की सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा जम्मू-कश्मीर के बडगाम (श्रीनगर) में ग्रीष्मकालीन दीर्घकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों में जीवन रक्षा, सेवा और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करना है।
परेड निरीक्षण
कोर कमांडर एवं उप मुख्य सामग्री प्रबंधक (इंपोर्ट डीज़ल) श्री अभिषेक पाण्डेय ने परेड का निरीक्षण किया और शिविर के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड केवल प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण ही नहीं देती, बल्कि यह आपदा प्रबंधन और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से आपातकालीन स्थितियों में समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
स्वच्छता अभियान से शुरुआत
शिविर के पहले दिन ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश देते हुए सभी 32 प्रशिक्षार्थियों ने शिविर स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया और सामूहिक श्रमदान किया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, दुर्घटना राहत और टीम भावना से संबंधित सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एम्बुलेंस अधिकारी श्री एच.एन. सिंह ने किया। इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी व सचिव (सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड) और जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में एम्बुलेंस अधिकारी श्रीमती रजनी एवं श्री शंभू कुमार डे सहित कुल 32 सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments