Monday, May 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारबरेका में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव

बरेका में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव

संजना वर्मा संवाददाता
वाराणसी। (बरेका) स्थित सूर्य सरोवर परिसर में शुक्रवार को 2570वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दीपदान, बुद्ध वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया।
दीपदान से आलोकित हुआ
सूर्य सरोवर!
मुख्य अतिथि, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील ने दीप प्रज्वलन एवं बुद्ध वंदना के साथ किया। इसके पश्चात सूर्य सरोवर के तट पर सामूहिक दीपदान किया गया, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक आभा से जगमगा उठा। मुख्य अतिथि ने भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मानवता के लिए बुद्ध के विचार विवेक शील
अपने संबोधन मे श्री विवेक शील ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उनके द्वारा दिखाया गया सत्य, अहिंसा और प्रेम का मार्ग ही विश्व शांति का आधार है। कार्यक्रम के दौरान बुद्ध के जीवन पर आधारित वृत्तचित्रऔर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन) श्री राम जनम चौबे, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री सुभाष चंद्र यादव और जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समिति के संरक्षक श्री सोमपाल सिंह परवान, अध्यक्ष श्री संजय कुमार, महामंत्री श्री रतनम सिंह सहित श्री आशीष शर्मा, श्री आकाश वर्मा और पुनीत रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान बुद्ध के शांति और प्रेम के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments