नूर सबा आबिद
नंदगंज (गाज़ीपुर), 16 अप्रैल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में नंदगंज स्थित सन फ्लावर पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है।
विद्यालय के होनहार छात्र मोहम्मद अरमान ने 98.2% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
इस वर्ष कुल 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया। अंश सिंह ने 94.2% अंक के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आस्था यादव ने 93% अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा दिए।
विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती हंसा देवी, प्रधानाचार्य सत्यम कुमार मिश्रा, शैक्षणिक निदेशिका श्रीमती रितिमा यादव एवं प्रबंध निदेशक गोरखनाथ यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
शिक्षा का परचम: मोहम्मद अरमान ने 98.2% अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान किया हासिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
