Monday, June 8, 2026
HomeBlog“न्यू मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास: CBSE परीक्षा में...

“न्यू मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास: CBSE परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र का बढ़ाया मान”

शैलेन्द्र यादव संवाददाता
दुल्लहपुर, गाजीपुर |
दुल्लहपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान न्यू मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल (CBSE बोर्ड) के छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की नई इबारत लिखी है।
विद्यालय के छात्र आदित्य कुमार 96.2%,तारिक जमाल ने 96% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शिवम गुप्ता ने 92%, फलक नाज ने 91.4%, ऐश्वर्या सिद्दीकी ने 89% तथा अंशिका दुबे ने 88%, श्रेयांश कुशवाहा 92%, गौरव यादव 91.6%, उपासना भारतीय 90.4%, अंजलि बरनवाल 89%,अनन्या यादव 87%अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।
छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र चौहान ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि “यदि पढ़ाई के प्रति लगन, अनुशासन और निष्ठा हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। बच्चों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments