Wednesday, April 22, 2026
Homeghazipur‘बस्ती चलो अभियान’ से अलीपुर मदरा में दिखा जनसंपर्क का दम, योजनाओं...

‘बस्ती चलो अभियान’ से अलीपुर मदरा में दिखा जनसंपर्क का दम, योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद

जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया विकासखंड के अंतर्गत अलीपुर मदरा गांव स्थित स्वर्गीय राम नगीना सिंह इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी का ‘बस्ती चलो अभियान’ विविध कार्यक्रमों के साथ प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनसंपर्क, सम्मान समारोह और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बुजुर्गों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने आवास, शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग उठाएं और आत्मनिर्भर बनें।rs
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को सशक्त करने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़े पैमाने पर लोगों को पक्की छत मिली है और यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, जिसमें बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि पहुंचाई जा रही है।
गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद सरकार आम जनता तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जहां कहीं शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां अधिकारियों को निर्देशित कर पारदर्शिता और सुधार के प्रयास किए जाएंगे।rs
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों के तहत अलीपुर मदरा में ‘बस्ती चलो’ और ‘घर-घर चलो’ अभियान को जिस तरह जनसमर्थन मिल रहा है, वह पार्टी के संकल्पों को मजबूती दे रहा है। उन्होंने दलित बस्ती से लेकर शिव मंदिर तक विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लाभार्थियों से मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।rs
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद उर्फ झुन्ना सिंह ने भी ग्रामीणों से संवाद करते हुए आवास और शौचालय योजनाओं की जानकारी ली और लोगों से फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में गांवों में विकास की रफ्तार तेज हुई है और बुनियादी सुविधाओं में निरंतर सुधार हो रहा है।
इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, दयाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज, उमा शंकर यादव, प्रशांत सिंह, पीयूष सिंह, पंकज सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलानंद सिंह, अटल सिंह, प्रदीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, रविंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद वर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments