Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogजर्जर सड़क से मिली राहत: समाजसेवी प्रभाकर जायसवाल के प्रयास से शुरू...

जर्जर सड़क से मिली राहत: समाजसेवी प्रभाकर जायसवाल के प्रयास से शुरू हुआ पिच निर्माण कार्य, ग्रामीणों में खुशी की लहर


जखनिया, गाजीपुर।
भुडकुंडा कोतवाली क्षेत्र के माखनपुर गांव निवासी समाजसेवी प्रभाकर जायसवाल के प्रयासों से क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाली जर्जर सड़क का पिच निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
यह सड़क ग्राम पंचायत चलनी, पदुमपुर रामराय, आगापुर और बरिया मंझरिया समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ती है। बरसात के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और जलभराव के कारण और भी दुर्गम हो जाता था, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ऐसे में समाजसेवी प्रभाकर जायसवाल ने पहल करते हुए इस सड़क के पिच निर्माण का कार्य शुरू कराया, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रभाकर जायसवाल के इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद और साधुवाद ज्ञापित किया है।
ग्रामीणों का मानना है कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी का एक बेहतर उदाहरण बनकर सामने आई है, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments