दुल्लहपुर (गाजीपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया अध्याय लिखते हुए दुल्लहपुर क्षेत्र के बहुचर्चित विद्यालय माँ शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज, जलालाबाद (गाजीपुर) ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का परचम लहराया है। सीबीएसई बोर्ड से संचालित इस प्रतिष्ठित संस्थान में शनिवार, 28 मार्च 2026 को कक्षा नर्सरी से 9वीं एवं 11वीं तक के छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कक्षा-वार टॉपर्स इस प्रकार रहे—
नर्सरी में शांत भट्ट (98.33%), एलकेजी में सानवी यादव (94.17%), यूकेजी में अच्युत पाण्डेय (98.33%), कक्षा 1 में सार्थक यादव (90.30%), कक्षा 2 में श्रेजल मद्धेशिया (95.70%), कक्षा 3 में अयान अंसारी (87.79%), कक्षा 4 में दिवेश दूबे (96.14%), कक्षा 5 में कोमल कांडू (96.07%), कक्षा 6 में प्रियांजलि चौहान (96.43%), कक्षा 7 में नंदनी यादव (96.36%), कक्षा 8 में बंश यादव (95.71%), कक्षा 9 में ऋतू चौहान (94.89%) ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए।
वहीं कक्षा 11 में बायोलॉजी समूह से प्रगति सिंह (92.30%), मैथ्स समूह से शुभम चौहान (92.20%) तथा कॉमर्स समूह से शिवानी यादव (87.10%) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, मेरिट सर्टिफिकेट एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विद्यालय के प्रबंध-निदेशक श्री बृजेश कुशवाहा एवं प्रबंधक श्री सूरज मौर्य ने छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं, अनुशासित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि संस्था में स्वच्छ पेयजल, कूलर-पंखों सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों को श्रेष्ठ वातावरण प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो पा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामप्रताप मौर्य ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को अनुशासनबद्ध वातावरण में उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना है, ताकि वे भविष्य में देश व समाज का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान उपप्रधानाचार्य श्री अशोक यादव सहित श्यामलाल चौहान, प्रवीण कुमार गिरी, धर्मेंद्र यादव, सम्पूर्णानंद दूबे, प्रतीक कुमार, ज्योति मौर्या, श्रेया जायसवाल, सृष्टि विश्वकर्मा, प्रियांशी, प्रीति सिंह, गुड्डी वर्मा, आकांक्षा सैनी, सुधीर वर्मा, सूर्याभान चौहान समेत समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
श्रेणीवार टॉपर्स
केजी ग्रुप: इशांत भट्ट (नर्सरी) – 98.33%, अच्युत पाण्डेय (यूकेजी) – 98.33%
प्राइमरी ग्रुप: कोमल कांडू (कक्षा 5) – 98.07%
जूनियर ग्रुप: प्रियांजलि चौहान (कक्षा 6) – 96.43%
सीनियर ग्रुप: ऋतू चौहान (कक्षा 9) – 94.80%, प्रगति सिंह (कक्षा 11) – 92.30%
इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि माँ शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि प्रतिभाओं को तराशने का सशक्त मंच भी है।




