संवाददाता सत्येन्द्र विश्वकर्मा
मीरजापुर(पड़री)। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देश के क्रम मेंआगामी होलिका दहन एवं रंगभरी होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना पड़री परिसर में रविवार को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की, जिसमें समस्त अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में दंगा नियंत्रण रिहर्सल की गहन समीक्षा करते हुए थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयास को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, नियमित गश्त, त्वरित प्रतिक्रिया दल की तत्परता तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
रिहर्सल के दौरान उपकरणों के सही उपयोग, बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई पर जोर देते हुए उन्होंने आमजन से संवाद बनाए रखने, शांति समितियों से तालमेल और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन की इन तैयारियों से क्षेत्र में त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दंगा नियंत्रण रिहर्सल की समीक्षा, होली पर्व को लेकर थाना पड़री में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Recent Comments
on Hello world!
