Friday, March 6, 2026
HomeBlogएसपी अपर्णा रजत कौशिक का औचक निरीक्षण, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित...

एसपी अपर्णा रजत कौशिक का औचक निरीक्षण, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

संवाददाता सत्येंद्र विश्वकर्मा
मीरजापुर (पड़री)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक Aparna Rajat Kaushik ने शनिवार को थाना पड़री का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक निरीक्षण से थाने में हड़कंप की स्थिति रही और पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने-अपने दायित्वों में जुटे नजर आए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर के अभिलेखों, मिशन शक्ति कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, कार्यालय कक्ष, बैरक तथा माल मुकदमाती वाहनों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने रजिस्टरों के संधारण, लंबित प्रकरणों की प्रगति और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली।
एसपी ने थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए तथा उसका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए व्यवहार में संवेदनशीलता और कार्यशैली में पारदर्शिता अनिवार्य है।
उन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त और रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच करने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही माल मुकदमाती वाहनों की साफ-सफाई एवं रखरखाव में सुधार लाने को कहा, ताकि थाना परिसर व्यवस्थित और अनुशासित दिखाई दे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments