जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया विकासखंड अंतर्गत कूडिला गांव में एसआईआर अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश यादव काफी सक्रिय और गंभीर नजर आए। बूथ संख्या 107 का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मतदाता सूची का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए तथा किसी मतदाता का नाम दो स्थानों पर दर्ज न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम है और इसे गंभीरता से लागू किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर सर्वदेव, विनोद गुप्ता, शैलेश मौर्य, आकाश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एसआईआर अभियान को लेकर भाजयुमो जिला मंत्री दिनेश यादव ने किया बूथ निरीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
