Friday, March 6, 2026
HomeBlogछत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, खुदाबक्शपुर में पसरा मातम

छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, खुदाबक्शपुर में पसरा मातम

संवाददाता चंदन वर्मा
दुल्लहपुर (गाज़ीपुर)। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खुदाबक्शपुर गांव में सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। स्नान के दौरान असंतुलित होकर छत से गिरने से पांच वर्षीय मासूम गांधी की सरिया में धंसने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांधी (5 वर्ष) पुत्र मोहन चौहान की मां निशा देवी छत पर स्नान कर रही थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते गांधी का संतुलन बिगड़ गया और वह बगल की अधूरी छत पर निकले पिलर के सरिया पर जा गिरा। यह मंजर देख परिजनों और आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह सरिया में फंसे मासूम को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए मऊ अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन गजपतपुर गांव के पास रास्ते में ही उसने अंतिम सांस ले ली।
बताया जाता है कि मृतक के पिता मोहन चौहान रोजी-रोटी के सिलसिले में पिछले एक वर्ष से दुबई में एक कंपनी में कार्यरत हैं। उनके दो पुत्र हैं, जिनमें गांधी बड़ा बेटा था। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
घटना के बाद पूरे खुदाबक्शपुर गांव में मातम छा गया। मौके पर पूर्व प्रधान रामाश्रय चौहान, सपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र भारती, विंध्याचल चौहान एवं प्रधान प्रतिनिधि चांदी यादव सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में हर आंख नम है और लोग इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्तब्ध

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments