Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार


गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में करण्डा थाना पुलिस टीम ने गो तस्करी में वांछित पच्चीस पच्चीस हजार रुपये के इनामियां दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से एक वर्ना हुन्डई वाहन सं. यूपी 67 वी 5555, दो देशी तमंचा .315 बोर,दो खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस बरामद कर लिया।
थानाध्यक्ष करण्डा मय टीम ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान थाना पर पंजीकृत मुकदमें के वांछित दो अभियुक्तों बाघी यादव उर्फ युधिष्ठिर यादव पुत्र श्रवण यादव और सुमित कुमार उर्फ विकास पुत्र घूरेलाल को मुखबिर की सूचना पर बड़सरा बाई पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया। खुद को घिरा देखकर दोनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गये। उन्हें तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभिक्तों पर कई मामले दर्ज हैं।

https://youtu.be/RwhKPzWTmK

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments