नेसार अहमद फैज संवाददाता
बहरियाबाद (गाज़ीपुर)। स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती परंपरागत और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। चकफरीद गांव, बौद्ध विहार के साथ ही खाजेपुर, अकबरपुर, रायपुर, उकरांव, मिर्जापुर समेत अन्य गांवों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रविदास जयंती के अवसर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम के बाद युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए और उत्सव का आनंद लिया। चकफरीद गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ राम ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर पिंटू, आमिर अब्बासी, संतोष, डॉ. रामअवतार यादव, कैलाश, दीपक, सुनील, अनिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास के विचारों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
बहरियाबाद क्षेत्र में परंपरागत ढंग से मनाई गई रविदास जयंती, गांव-गांव दिखा उत्साह
Recent Comments
on Hello world!
