Friday, March 6, 2026
Homeghazipurरामसिंहपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सामाजिक सौहार्द का संदेश

रामसिंहपुर में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सामाजिक सौहार्द का संदेश


ज़खनिया (गाज़ीपुर)। भूड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामसिंहपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक सौहार्द और समरसता के संदेश को आत्मसात करने के उद्देश्य से जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत रविदास के आदर्शों के अनुसरण का एक छोटा सा प्रयास किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद उर्फ झुन्ना सिंह, समाजसेवी हरिकेश सिंह, प्रमोद पाण्डेय, अमित सिंह सहित अन्य लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया।
आयोजक बृजेश कुमार ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, आगंतुकों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान संत रविदास के विचारों पर चर्चा करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments