Friday, March 6, 2026
HomeBlogएचडीएफसी बैंक शाखा का भव्य उद्घाटनव्यापारियों, किसानों एवं आम जनता के लिए...

एचडीएफसी बैंक शाखा का भव्य उद्घाटनव्यापारियों, किसानों एवं आम जनता के लिए कारगर साबित होगी यह बैंक शाखा — आयुष चौधरी, एडीएम

शैलेंद्र यादव/ चंदन वर्मा/ पन्नालाल संवाददाता

दुल्लहपुर (गाजीपुर)।
दुल्लहपुर कस्बे में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन गाजीपुर के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, किसान एवं बैंक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उद्घाटन कार्यक्रम में जखनिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह उर्फ मसाला, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, समर ग्रुप के मालिक सोनू गुप्ता, नीलकंठ पेट्रोल पंप के मालिक राहुल गुप्ता, देवा ग्राम प्रधान दीपक चौरसिया, मां शारदा ग्रुप के प्रबंधक बृजेश मौर्य, अर्श पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. अनिल यादव, सर्राफा व्यापारी शिवचंद सेठ सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन में सहभागिता की।
कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड कृष्ण कुमार मिश्रा एवं शाखा प्रबंधक राशिद खान ने भी दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी एवं ग्राहक उपस्थित रहे, जिससे समारोह और भी भव्य बन गया।
मीडिया से बातचीत करते हुए क्लस्टर हेड कृष्ण कुमार मिश्रा ने बैंक की प्रमुख सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं, विभिन्न ऋण योजनाओं, व्यापारिक सेवाओं एवं ग्राहक-केंद्रित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
वहीं असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी ने कहा कि दुल्लहपुर में एचडीएफसी बैंक की शाखा खुलने से व्यापारियों, किसानों एवं आम जनता को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बैंकिंग नियमों, सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग, पात्रता और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में साझा कीं। साथ ही साइबर फ्रॉड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर व्यापारी नेता निजाम सिद्दिकी, मनीष साहू, ग्राम प्रधान हरिओम गुप्ता, डॉ. लल्लन यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी, समाजसेवी एवं नागरिक मौजूद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments