Tuesday, October 20, 2026
Homepolice newsऔराई में पटाखा दुकानों की चेकिंग, घोसिया में किया गया पैदल गश्त

औराई में पटाखा दुकानों की चेकिंग, घोसिया में किया गया पैदल गश्त

भदोही। दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली त्योहारों के मद्देनजर जनसुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सोमवार को एसडीएम औराई शिवेंद्र कुमार मिश्र एवं सीओ औराई राजीव कुमार सिंह ने थाना औराई के चौकी घोसिया क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानों की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने सभी पटाखा दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों, पानी, बालू की उपलब्धता और अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करें। दुकान परिसर में अग्निशमन नियमों को पुख्ता रखें। किसी भी दशा में अवैध, अत्यधिक तीव्र आवाज वाले और सरकार द्वारा प्रतिबंधित बड़े बमों एवं पटाखों की बिक्री न करें।नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसडीएम, सीओ, प्रभारी निरीक्षक औराई तथा चौकी प्रभारी घोसिया ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बा घोसिया में सायंकालीन पैदल गश्त (रूट मार्च) किया। पैदल गश्त के दौरान संवेदनशील स्थलों और पूजा पंडालों के आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्थानीय व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments