Home Blog एएसपी शुभम अग्रवाल ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई

एएसपी शुभम अग्रवाल ने कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई

0
6

भदोही के टीएसआई सद्दाम हुसैन बने निरीक्षक

भदोही। जनपद की यातायात शाखा में तैनात टीएसआई सद्दाम हुसैन को उपनिरीक्षक से निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नत किया गया है। सोमवार को एएसपी शुभम अग्रवाल ने पदोन्नत निरीक्षक सद्दाम हुसैन के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नवीन पद की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक (स्थापना), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशानुसार एवं उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली के तहत प्राधिकृत बोर्ड द्वारा पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए जाने तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदन के उपरांत टीएसआई सद्दाम हुसैन को उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। आज पुलिस कार्यालय में एएसपी शुभम अग्रवाल ने पदोन्नत निरीक्षक श्री सद्दाम हुसैन के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें नवीन पद की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here