Tuesday, October 20, 2026
HomeBlogभदोही में मतदान स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया शुरू

भदोही में मतदान स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया शुरू

1379 मतदान स्थल प्रस्तावित, 23 अक्टूबर तक आपत्ति का मौका

भदोही। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों भदोही, ज्ञानपुर और औराई में मतदान स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
नए मानक के अनुसार जिन मतदान स्थलों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, उनके मतदाताओं को निकटवर्ती मतदान स्थलों पर समायोजित किया जाएगा। जहां समायोजन संभव नहीं होगा, वहां उसी भवन में नया मतदेय स्थल बनाया जाएगा। इस क्रम में दो नए मतदान स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा जनपद में 6 मतदान स्थल भवन जर्जर पाए जाने के कारण उनके स्थान परिवर्तन की कार्रवाई भी की गई है। उक्त प्रक्रिया के बाद जनपद में कुल 1379 मतदान स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित मतदान स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन कर दिया गया है और सूची की प्रतियां राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दल सूची का अवलोकन कर अपनी आपत्ति एवं सुझाव 23 अक्टूबर तक संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला, समस्त एसडीएम, बसपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, रामप्रसाद यादव, आप के आशुतोष पांडेय, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर दुबे सहित अन्य दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments