Tuesday, October 20, 2026
HomeBlogडीएम और राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम गोदाम का खुला सील...

डीएम और राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम गोदाम का खुला सील ताला

एफएलसी हॉल में शुरू हुई मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच

भदोही। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम गोदाम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य प्रारंभ हो गया है। डीएम शैलेश कुमार और राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ताला खुला।
ईवीएम गोदाम का शील्ड ताला जिला निर्वाचन अधिकारी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नियमानुसार खोला गया। ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जीपीएसयुक्त वाहनों से एफएलसी हॉल तक पहुंचाया गया। इसके बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच शुरू की गई। पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप संपादित की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएलसी कार्य की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, सावधानी एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी एफएलसी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला, उप कृषि निदेशक तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments