Home Blog ड्राइविंग सीखते समय बेकाबू कार पंचायत भवन के पिलर से टकराई

ड्राइविंग सीखते समय बेकाबू कार पंचायत भवन के पिलर से टकराई

0
3

ड्राइविंग सीखते समय बेकाबू कार पंचायत भवन के पिलर से टकराई

छत का हिस्सा टूटकर कार पर गिरा, पांचों सवार बाल-बाल बचे

भदोही। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जमुनीपुर स्थित रोडवेज परिसर में ड्राइविंग सीखने के दौरान एक कार अचानक बेकाबू होकर पंचायत भवन के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि भवन की छत का एक हिस्सा टूटकर सीधे कार के ऊपर गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में पांच लोग सवार थे और एक युवक रोडवेज परिसर के मैदान में ड्राइविंग सीख रहा था। इसी दौरान अचानक ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबने से कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में सामने बने पंचायत भवन के पिलर से जा टकराई। टक्कर लगते ही पिलर से लगा छज्जा और छत भरभराकर कार पर गिर गया। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित हैं। हालांकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं पंचायत भवन के पिलर और छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

चित्र परिचय:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here