Monday, October 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारट्रेवल्स बस के दो पहिए दगे, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों...

ट्रेवल्स बस के दो पहिए दगे, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

लखीमपुर-भीरा राज्यमार्ग पर हादसा टला,

समाचार भारत,ब्यूरो
हरेन्द्र प्रताप सिंह

बिजुआ-खीरी। बुधवार सुबह लखीमपुर-भीरा राज्यमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पडरिया तुला पुलिस चौकी के पास सारंग ट्रेवल्स की एक यात्री बस के पहिए दग जाने से बस पलटने से बाल-बाल बच गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना सुबह करीब 10:25 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बस पलिया से लखीमपुर जा रही थी। बस में सवार यात्री राजेश कुमार ने बताया कि रास्ते में गुलरिया के पास बस का एक पहिया दग गया। चालक ने वहीं पर पहिया बदलकर दूसरा पहिया लगाया और बस को आगे बढ़ाया।

लेकिन पडरिया पहुंचने से करीब 200 मीटर पहले ही बस का दूसरा पहिया भी दग गया। अचानक पहिया दगने से बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस पर नियंत्रण बनाए रखा और उसे राज्यमार्ग के किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया।

चालक ने तुरंत सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया। इस तरह एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अगर बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद यात्रियों ने बस ड्राइवर की सूझबूझ और सतर्कता की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी ड्राइवर के साहस की प्रशंसा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments