Monday, October 19, 2026
Homepolice newsमिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की...

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

समाचार भारत/क्राइम रिपोर्टर बलीकुददीन अन्सारी लखीमपुर खीरी।

लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत बुधवार, 14 अक्टूबर को किसान इंटर कॉलेज फरधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं, बालिकाओं और बालकों को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इनका उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के संबंध में जानकारी दी गई।
महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा राष्ट्रीय पोषण मिशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में बिना डर के परिजनों अथवा पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। इस मौके पर मिशन शक्ति सह प्रभारी उ0नि0 अरुण गिरी, उ0नि0 अजय यादव, हेड कां0 प्रमोद कुमार, महिला कां0 पूनम, अंजलि, सरिता, श्रुति राजपूत, कां0 महावीर और हिमांशु सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments