Monday, October 19, 2026
Homepolice newsमिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत निकली जागरूकता रैली, महिलाओं और बच्चियों को...

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत निकली जागरूकता रैली, महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

चंद्रकेश गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मां शारदा इंटर कॉलेज, जलालाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन की ओर से महिलाओं, बच्चियों और आम नागरिकों की सहायता के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसके बाद दुल्लहपुर स्टेशन रोड से पूरे बाजार तक जागरूकता जुलूस निकालकर लोगों को महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करना चाहिए। साथ ही परिवार और समाज के लोगों से भी महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान, सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की गई।

जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाई गई। इनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस सेवाओं के लिए 102 एवं 108 नंबरों की जानकारी भी दी गई। इन नंबरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को संबंधित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

दुल्लहपुर बाजार में निकाले गए जुलूस के जरिए लोगों को यह संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना आवश्यक है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर थाना दुल्लहपुर के थानाध्यक्ष दीपक कुमार, वरिष्ठ प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुशवाहा, चंद्रकेश गुप्ता, मिशन शक्ति प्रभारी इंद्रदेव सिंह, साइबर प्रभारी सर्वजीत यादव, महिला आरक्षी नेहा अग्रहरि एवं महिला आरक्षी लालिमा यादव सहित अन्य लोग उपस्थित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments