Monday, October 19, 2026
Homeghazipurन्याय आपके द्वार: दुल्लहपुर पंचायत भवन में आज लगेगी सचल अदालत, जज...

न्याय आपके द्वार: दुल्लहपुर पंचायत भवन में आज लगेगी सचल अदालत, जज अमित कुमार यादव करेंगे वादों का निस्तारण

विशेष संवाददाता

​दुल्लहपुर (गाजीपुर)। ग्रामीण अंचल के लोगों को घर के पास ही सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आगामी 29 सितंबर (मंगलवार) को दुल्लहपुर शंकर सिंह पंचायत भवन पर ‘सचल अदालत’ (न्याय पहुंचा आपके दरवाजे) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह सचल अदालत जखनिया ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश अमित कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित होगी।
​इस एकदिवसीय शिविर में ग्राम न्यायालय से संबंधित दीवानी मुकदमों, घरेलू हिंसा, जमीनी विवादों और अन्य छोटे-मोटे मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की सहूलियत के लिए तहसील स्तर के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिससे प्रशासनिक मामलों का भी जल्द समाधान हो सके।
​ग्राम प्रधान हरिओम मद्धेशिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दुल्लहपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के मुकदमों के निस्तारण के साथ-साथ इस शिविर में विधिक परामर्श भी दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क विधिक सचल अदालत का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments