ब्यूरो चीफ रमेश
गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली पुलिस ने कोडीन कफ सिरप से जुड़े एक संगीन मामले में मादक द्रव्य कारोबार से अर्जित की गई लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये की अवैध अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में दिनांक 24 नवंबर 2025 को कोडीन कफ सिरप के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में थाना कोतवाली पर दर्ज मु0अ0सं0 896/25 के अंतर्गत अभियुक्त शुभम सिंह , थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। अभियोग में BNS, औषधि प्रसाधन अधिनियम एवं NDPS Act की सुसंगत धाराएं शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने मादक द्रव्य के अवैध कारोबार से अर्जित धन से अपनी माता नीलम देवी पत्नी अजय सिंह के नाम पर अचल संपत्ति क्रय की थी। यह संपत्ति मौजा धीरजोत, परगना शादियाबाद, तहसील जखनियां, जनपद गाजीपुर में स्थित है, जिसका विवरण खाता संख्या 00044, आराजी संख्या 142 है। कुल रकबा 0.4570 हेक्टेयर में से 0.2530 हेक्टेयर भूमि की बाजारू अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस द्वारा SAFEEMA अधिनियम की धारा 68F में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त अचल संपत्ति को नियमानुसार अस्थायी रूप से फ्रीज कर दिया गया है। साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी प्रचलित है।
गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।
मादक कारोबार पर गाजीपुर पुलिस का करारा प्रहारकोडीन कफ सिरप मामले में 1.85 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज, मचा हड़कंप
Recent Comments
on Hello world!
