अखिलेश कुमार संवाददाता




दुल्लहपुर (गाज़ीपुर)। जखनिया विकासखंड के अंतर्गत जलालाबाद स्थित गौ आश्रय स्थल पर गुरुवार शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर एक भव्य और सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 101 दीप प्रज्वलित कर परिसर को रोशन किया और गौ माता का पूजन कर मवेशियों को फल खिलाए।
इस अवसर पर गौ आश्रय स्थल में दिन-रात सेवा देने वाले कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अब तक डबल इंजन की सरकार में देश के भीतर अभूतपूर्व और ऐतिहासिक परिवर्तन आए हैं। हमारी सरकार निरंतर जनकल्याण और विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज गौ माता की सेवा करते हुए और दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन की कामना की गई है।
गौ सेवा और दीपोत्सव के इस अनोखे आयोजन से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की।
इस दौरान जखनिया राजकीय उपमुख्य पशुचिकित्सक डॉ. प्रशांत कुमार, विंध्याचल कन्नौजिया और श्रवण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
