शाहनवाज अहमद ब्यूरो चीफ
संभल। फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में मिस्टर सम्भल एवं मिस्टर नॉर्थ इंडिया के पुरूस्कार के साथ बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। नामचीन जिम के बॉडी बिल्डर ने अपनी बॉडी का प्रदर्शन कर खूब शोहरत हासिल की।
नगर के चंदौसी मार्ग दून पब्लिक स्कूल में आयोजित बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन में
मिस्टर सम्भल एवं मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2026 बॉडी बिल्डिंग और फिजिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें देश के 10 राज्यों से बॉडी बिल्डर शामिल हुए और अपनी
शानदार फिटनेस, मस्कुलर बॉडी और दमदार पोजिंग
का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित करते हुए शोहरत हासिल की। प्रतियोगिता शाम के सात बजे शुरू हुई और रात के एक बजे तक चली। बॉडी बिल्डिंग शो में दिल्ली
एनसीटी, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, रामपुर, बदायूं, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, बरेली, नोएडा, मुरादाबाद,
और नौगांवा सादात के बॉडी बिल्डर ने भाग लिया। कॉम्पिटिशन में
मिस्टर सम्भल जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में
वेलनेस जिम सम्भल के मोहम्मद अमान ने चैंपियन का
खिताब हासिल किया। नेशनल जिम सम्भल के मोहम्मद यमन ने मिस्टर मसल्स मेन तथा बेस्ट इम्प्रूवमेंट का पुरस्कार वेलनेस जिम सम्भल के जुहैब
अख्तर को दिया गया जबकि बेस्ट पोजर का पुरस्कार इसी
जिम के मोहम्मद माज ने हासिल किया। देर रात मिस्टर नॉर्थ इंडिया फिजिक्स कैटेगरी में गाजियाबाद के
गॉड फिटनेस जिम के अजय पाल चैंपियन रहे। जोया
के माई फिटनेस के सरफराज रनर-अप रहे और मिस्टर नॉर्थ
इंडिया बॉडी बिल्डिंग में मवाना के एसएस लॉयन जिम के
सरफराज ने चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया। मेरठ के डीके फिटनेस जिम के मोहम्मद इजलाल अंसारी ने मिस्टर मसल्स मेन का खिताब जीता। मोस्ट इम्प्रूवमेंट बॉडी बिल्डर
का पुरस्कार डासना-सिकरौडा कैप्टन जिम के मोहम्मद
मोहसिन ने हासिल किया। बेस्ट पोजर का खिताब सम्भल के
वेलनेस जिम के तनवीर खान ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता के आयोजन में मोहम्मद आसिफ, आलम कुरेशी, फराज
एडवोकेट, आसिम खान, अजहर, जमशेद वारसी,
आबिद, अब्दुल रहमान, हाजी नाजिश, मोहम्मद अदनान, शेरू, तारिक और यूसुफ आदि शामिल रहे। जजो में अल्ताफ अहमद, नजमुन नबी, मोहम्मद शाहनवाज़ आदि रहेl


