अजीत सिंह संवाददाता



जखनियां (गाजीपुर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सजीव प्रसारण जखनियां मंडल प्रथम के बूथ संख्या 241 पर सुना गया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व और मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पीएम मोदी के विचार सुने।
प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की ऐतिहासिक सफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि इस दौरान 8 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं। उन्होंने कहा कि फिजी से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की गूंज ने वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। साथ ही, युवाओं और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद से जुड़ने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत 100 सप्ताह के इस विशेष अभियान में अभिभावकों और शिक्षकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
जमीनी बदलाव का माध्यम बनी ‘मन की बात’
जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के दूरदराज इलाकों में हो रहे सकारात्मक बदलावों को उजागर करने का सशक्त मंच है। पीएम स्वनिधि योजना और महिला सशक्तिकरण की पहलों ने देश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भरता का नया संबल दिया है।
इस अवसर पर उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, सोमल वर्मा, भगवंती देवी, पंकज सिन्हा, प्रशांत सिंह, सचिता राजभर, अमित गुप्ता, प्रह्लाद वर्मा, रजनीश पाण्डेय, रामनाथ यादव व राजेश जायसवाल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।



